32.1 C
Delhi
Sunday, June 23, 2024

परम्परागत तरीके से मनाएं बकरा ईद का त्योहार : सीओ

परम्परागत तरीके से मनाएं बकरा ईद का त्योहार : सीओ

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
               थाना परिसर में बकरा ईद पर्व को लेकर गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि विवाद का रास्ता प्रगति में बाधक होता है। चाहे वह किसी धर्म या मजहब का हो। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। शासन की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः निषेध है।
ऐसा कोई भी कार्य न हो जिससे सौहार्द खराब हो। कुर्बानी के बाद अवशेष को जमीन में दफन कर दिया जाए।नायाब तहसीलदार शैलेश कुमार ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, चेयरमैन वसीम अहमद, सैयद ताहिर, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्र, कपूरचंद जायसवाल, रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले लखनऊ। विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7                  उत्तर...

More Articles Like This