परिवारिक कलह से युवक ने पेट्रोल डालकर लगा ली आग, हुई मौत
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के अरसिया टिकुरिया गांव में रविवार दोपहर एक युवक द्वारा कमरा अंदर से बंद कर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा लेने का मामला प्रकाश में आया है। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना रविवार दोपहर की है। उक्त गांव निवासी विद्या सागर उपाध्याय (42) पुत्र हरि गोविन्द घरेलू विवाद में आपा खो दिया और घर के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

किसी तरह उसे निकाल कर आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक अपने दो भाईयों में सबसे बड़ा था, जो अपने परिवार के साथ अलग रहा करता था।

बेटे अभिषेक, अनुराग समेत पत्नी संगीता का बुरा हाल है, वहीं मां उर्मिला का रो रोकर मुरछित हो जा रही हैं। लोगों की मानें तो युवक नशे का आदती रहा, आए दिन बवाल किए रहता था। अभी हाल ही में बवाल काटने को लेकर सरपतहा पुलिस द्वारा शांति भंग में चालान भी किया गया था। बहरहाल परिजन बगैर किसी कानूनी पचड़े में पड़े दाह संस्कार की तैयारी में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।








