27.1 C
Delhi
Thursday, July 4, 2024

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित 

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             नगर के मदरसा एजाजुल उलूम परिसर में सोमवार को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ कुरआन की तेलावत तथा हम्दपाक से हुआ।
कार्यक्रम में मदरसे की छात्रा हलीमा बानो, नूर सबा, गौसिया बानो, जारा फातिमा, उमरा खानम, फिज़ा खां, मन्तशा, जोया अंजुम, तस्कीन ने नातिया कलाम, तकरीर और अंग्रेजी अरबी संवाद पेश किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों कारी जलालुद्दीन बरकाती, हसनैन खां, आफाक खान, सरफराज अहमद, अफ़जाल ख़ान, इब्राहीम हबीबी द्वारा छात्र छात्राओं को नगद  इनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
मदरसा एजाजुल उलूम की वार्षिक परीक्षा में एलकेजी में प्रथम स्थान उम्मे कुलसुम तथा  दितीय स्थान आएरा शफकत, यूकेजी मे प्रथम स्थान तूबा बानो  द्वितीय स्थान मो. अली, कक्षा एक में जारा बानो  को प्रथम , द्वितीय स्थान नूर सबा, कक्षा दो में सिद्दिक अहमद को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर शाहीन बानो, कक्षा 3 में प्रथम स्थान  यासिर,  द्वितीय स्थान हलीमा बानो, कक्षा 4 में प्रथम स्थान तस्मिया, द्वितीय स्थान नुजहत , कक्षा 5 में प्रथम स्थान अलीजा,  द्वितीय स्थान नूर फातिमा, गर्ल्स सेक्शन में कक्षा 6 प्रथम स्थान सलमा बानो द्वितीय स्थान इकरा परवीन, कक्षा 7 में प्रथम स्थान आयशा, द्वितीय स्थान हलीमा,तथा कक्षा 8 में जोया खां ने प्रथम स्थान तथा  दितीय स्थान अंजुम ने प्राप्त किया। छात्राओं ने  ट्राफी तथा नगद पुरस्कार  अतिथियों के हाथों  प्राप्त किया।
इसके अलावा मदरसा के छात्र  सादिया रफीक, शारिब, ओसामा यजदानी, तसकीन, उमरा खानम, कुलसुम को विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुफ्ती अवेस मिस्बाही, कारी इमरान, कारी मेराज ने संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
संचालन कार्यक्रम संयोजक सैयद तारिक व अध्यक्षता सैयद ताहिर ने किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नूर हसन, संतोष कुमार, आलिमा नूर फातमा, जोया खां, हाफिज जुबैर, हाफिज शफीक आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई पीयू कैट परीक्षा

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई पीयू कैट परीक्षा # इंजीनियरिंग और फार्मेसी संस्थान में निरीक्षण करने पहुंचीं कुलपति जौनपुर।  विश्व...

More Articles Like This