35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

पर्यटन को बढ़ावा : काशी से चुनार के बीच पांच सितंबर से चलेगा क्रूज, सप्ताह में एक दिन होगा संचालन

पर्यटन को बढ़ावा : काशी से चुनार के बीच पांच सितंबर से चलेगा क्रूज, सप्ताह में एक दिन होगा संचालन

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
             काशी से चुनार के बीच पांच सितंबर से क्रूज का संचालन शुरू होने जा रहा है। पर्यटकों को लेकर सप्ताह में एक दिन, रविवार को क्रूज काशी से चुनार पहुंचेगा और उसी दिन वापस भी आ जाएगा। यह सफर आठ घंटे का होगा। सैलानियों की जरूरत और मांग को देखते हुए क्रूज का फेरा बढ़ाया जा सकता है।मिर्जापुर जिले का चुनार क्षेत्र भी क्रूज संचालन से जुड़ने जा रहा है।सितंबर से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन में काशी से चुनार के बीच सैम मानिक शाह क्रूज चलेगा।

सुबह नौ से साढ़े नौ बजे काशी से क्रूज चलेगा और शूलटंकेश्वर पर उसका स्टापेज होगा। काशी से चुनार का सफर चार घंटे का होगा। चुनार पहुंचने के बाद सभी सैलानियों को चुनार किला घुमाया जाएगा और भारत के समृद्ध इतिहास से रूबरू कराया जाएगा। इस दौरान गाइड और टूर एंड ट्रैवेल्स के लोग भी साथ होंगे। चुनार किले का समय दो घंटे का होगा। वहीं वापसी यात्रा का समय भी दो से ढाई घंटे का होगा। शाम छह बजे तक क्रूज सैलानियों को लेकर वापस काशी पहुंच जाएगा।

क्रूज में सफर का शुल्क प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सफर के दौरान पर्यटक काशी के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। सबेरे नाश्ता और पूरा लंच दिया जाएगा। वापसी में स्नैक्स के साथ चाय मिलेगी। अलकनंदा क्रूजलाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि चुनार तक के लिए क्रूज का संचालन पांच सितंबर से शुरू करने जा रहे हैं। अभी यह सेवा हर रविवार को उपलब्ध होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसके फेरे बढ़ाए जाएंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799852
Total Visitors
699
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This