19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

पर्यावरण, स्वास्थ्य एंव ईंधन बचाइए, साइकिल को हमसफ़र बनाईये- डॉ रश्मि शुक्ला

पर्यावरण, स्वास्थ्य एंव ईंधन बचाइए, साइकिल को हमसफ़र बनाईये- डॉ रश्मि शुक्ला

प्रयागराज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
              स्वास्थ्य दिवस पर प्रयागराज में साइकिल रैली का आयोजन हुआ जिसमें सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ रश्मि शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि हमको पर्यावरण संरक्षण करना है और साइकिल से चलना है। हम स्कूल, कार्यालय, बाजार सब जगह साइकिल का प्रयोग करें इससे हमें स्वास्थ्य लाभ होगा पर्यावरण संरक्षण होगा और ईंधन की भी बचत होगी।

कार्यक्रम में कई संस्था के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिसमें अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष रंजना गुलाटी ने कहा कि हमको पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के साथ-साथ स्वास्थ्य हित के लिए साइकिल का उपयोग करना चाहिए। कवियित्री डॉ वंदना ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्रकृति को पर्यावरण प्रदूषित नहीं होगा और हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा साइकिल से धन की भी बचत होगी और भी कई लाभ साइकिल के द्वारा मिलते हैं। साइकिल के कई लाभ हैं यह हम सब लोग अच्छी तरह जानते हैं इसलिए हम सभी को साइकिल का उपयोग करना चाहिए।
वात्सल्य की डायरेक्टर डॉ कृतिका अग्रवाल ने रैली का आयोजन किया और सबको स्वदेशी मट्ठा भी पिलाया। रोट्ररी इलाहाबाद के कई गणमान्य सदस्य एवम पदाधिकारी उपस्थित थे जिनका रैली में पूर्णता सहयोग रहा। मोदी फॉर पीएम मिशन 2024 और नेहरू ग्राम भारती पूरा छात्र आदि संस्था उपस्थिति रही यह रैली पत्थर गिरजाघर से सिविल लाइन के सुभाष चौराहे तक गई और पुनः गिरजाघर में आकर समाप्त हुई। वात्सल्य हॉस्पिटल, वात्सल्य स्कूल के छात्र छात्राओं ने जागरुकता स्लोगन लेकर चले। जिसमें लिखा था साइकिल चलाइए स्वस्थ रहिए, साइकिल चलाएं मोटापा घटनाएं, पर्यावरण बचाइए साइकिल पर चलिए, इंधन बचाइए साइकिल चलाइए। इस दौरान सीए सुधीर कुमार शुक्ला, अनुश्री शुक्ला, चित्रांगद शुक्ला, रत्ना आदि उपस्थित हुए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This