17.1 C
Delhi
Friday, November 14, 2025

पानी भरी बाल्टी में गिरने से अबोध की मौत

पानी भरी बाल्टी में गिरने से अबोध की मौत

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                पिलकिछा गांव स्थित गुप्ता बस्ती में मंगलवार की देर शाम बिस्तर के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में गिरने से सात माह के अबोध के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। जीवन की आस लगाए परिजन उसे बाल्टी से निकाल आनन फानन में सीएससी ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव घर लाए।पिलकिछा घाट उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव निवासी राकेश गुप्ता की सात माह की बच्ची शाम लगभग आठ बजे बेड पर सो रही थी। उसकी मां चंदा देवी बेड के बगल किसी काम से एक बाल्टी पानी रख रसोई में खाना बनाने चली गईं। कुछ देर बाद वापस आई तो देखा कि बच्ची पास में रखी पानी भरी बाल्टी में गिरी हुई थी। उसका शरीर शांत पड़ा हुआ था। उपचार हेतु उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा

महिला ने घूरने से रोका तो दबंगों ने दम्पती को पीटा पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7            ...

More Articles Like This