31.1 C
Delhi
Thursday, June 27, 2024

पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत

पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत

# एनएच 135ए काशी-अयोध्या मार्ग पर हुआ हादसा

पवई, आजमगढ़। 
एके सिंह 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के समीप रविवार की भोर में शौच के लिए निकली महिला की पिकअप वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीटू (26) पत्नी कमल निवासी रनियापुर थाना अकबरपुर जनपद कानपुर की रहने वाली थी। जो पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी बाजार में किराए के मकान में रहती थी। रोज की तरह रविवार की भोर में शौच के लिए सड़क पार गई थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने बताया की मृतका व उसका पति लगभग छह माह से किराए के मकान में रहकर फेरी करके सामान बेचने का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो बच्चे एक 2 वर्ष जबकि दूसरा 6 वर्ष का है। पुलिस पिकअप और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पूर्वांचल का एक ‘माननीय’ भर्ती परीक्षाओं का है बेताज खिलाड़ी

पूर्वांचल का एक 'माननीय' भर्ती परीक्षाओं का है बेताज खिलाड़ी कैलाश सिंह/अशोक सिंह नई दिल्ली/लखनऊ  टीम तहलका 24x7          ...

More Articles Like This