15.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

पिता के साथ बाहर खेल रहे मासूम को बंदरों ने दौड़ाया, हुई मौत 

पिता के साथ बाहर खेल रहे मासूम को बंदरों ने दौड़ाया, हुई मौत 

चंदौली। 
तहलका 24×7 
              चकिया कोतवाली के हेतिमपुर गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घर के बाहर पिता के साथ खेल रहे बच्चे को बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। बंदरों के डर से भाग रहा मासूम जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भोलेनाथ पाल का चार वर्षीय बेटा हर्षित अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया।
बंदरों ने बालक को दौड़ा लिया। यह देख छोटा बच्चा घर की तरफ भागने लगा। इसी बीच उसकी सांसें अटक गईं और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।पिता भोलेनाथ पाल ने बताया कि बच्चे के गिरते ही उसे आनन-फानन में पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। लोगों का कहना है कि चकिया नगर और आसपास के गांवों में बंदरों का आतंक है।
जिले में वन क्षेत्रों के अलावा नगर में भी बंदरों का आतंक व्याप्त है। बंदर आए दिन हमला कर लोगों को चोटिल करते रहते हैं। इसके बावजूद वन विभाग और नगर प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। बंदरों के आतंक को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This