21.1 C
Delhi
Saturday, October 11, 2025

पीडीए महापुरुषों का करती है सम्मान

पीडीए महापुरुषों का करती है सम्मान

# देवताओं के प्रिय और न्यायप्रिय थे सम्राट अशोक : राकेश मौर्य

जौनपुर। 
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने भारत के तीन महापुरुषों की जयंती नगर के मियांपुर स्थित एक लान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई।सपाजनों ने ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप, महाराजा निषादराज गुह्य व प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों, विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।
तत्पश्चात गोष्ठी आयोजित कर महापुरुषों के जीवन पर चर्चा कराई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि कोल, भील, बिंद, केवट, मल्लाह, मझवार, कहार, कश्यप, रैकवार, बाथम, गोडिया, मछुआरा, आदिवासी, मूलनिवासी जिन्हें अपने आराध्य भगवान मानते हैं। जिन्हें महाराजा निषादराज गुह्य कहा जाता है वे ऋंगवेरपुर के राजा थे,वो आदिवासी समाज के थे और उन्होंने ही वनवासकाल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता तथा लक्ष्मण को केवटराज से कहकर गंगा पार करवाया था। निषाद राज की आदिवासी सेना ने ही लंका पर विजय प्राप्त की थी।
वहीं ऋषियों मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप जिन्हें देवताओं का पिता कहा जाता है वे सदैव धर्मनीति पर चलकर नीतिप्रिय बनने का संदेश देते रहे। कहा भारत की सीमा ईरान, बलूचिस्तान से लेकर नेपाल, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार तक अखंड भारत के महान शासक रहे देवताओं के प्रिय, सम्राटों के सम्राट प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य साम्राज्य के  कुशल प्रशासक थे। ऐसे महान धर्म रक्षक, देश रक्षक महापुरुषों को याद करते हुए नमन करते हैं।
गोष्ठी को सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, राजेश यादव, राजकुमार बिंद, सुशील दुबे, राजेंद्र धनगर मालती निषाद, हीरालाल विश्वकर्मा, उमाशंकर पाल, इरशाद मंसूरी, महेंद्र यादव नैपाली, डॉ. जंगबहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, रामू मौर्य आदि ने संबोधित किया। संचालन ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण

करवा चौथ: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर किया ब्रत का पारण पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7              ...

More Articles Like This