22.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत मौत

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत मौत

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के समीप बीती रात घर से फैक्ट्री काम पर जा रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के  मारुडीह गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा (23) प्रतिदिन की भांति रात्रि 9 बजे करखियाव स्थित कैम्पा कोला फैक्ट्री में कम करने के लिए बाइक से जा रहा था, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो युवक औंधे मुंह गिरा मिला।उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे उप निरीक्षक सुनील यादव ने जब तलाशी ली तो जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी।पिता प्रेम विश्वकर्मा ने बेटे के रुप में पहचान की।पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।शिवम दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।परिवार के लोग सड़क दुर्घटना बता हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया।पुलिस के मुताबिक उसके पेट में गंभीर चोट आई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This