23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

प्रयागराज : कायस्थों का झुकाव चुनाव परिणाम बदलने की रखता है ताकत- इन्द्रसेन

प्रयागराज : कायस्थों का झुकाव चुनाव परिणाम बदलने की रखता है ताकत- इन्द्रसेन

# नगर में प्रथम आगमन पर कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज।
तहलका 24×7
                शुक्रवार की अपराह्न नगर के मुठीगंज स्थित मुंशी राम की बगिया में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयागराज में प्रथम आगमन पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव का भव्य स्वागत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री कुमार नारायण के नेतृत्व में किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे कुमार नारायण ने प्रदेश में कायस्थों की हो रही उपेक्षा पर प्रदेश अध्यक्ष को सभी पार्टियों के विरोध की बात कही।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संजय श्रीवास्तव राजन ने कहा कि जब तक सभी दल कायस्थ की भागीदारी सुनिश्चित नहीं करेंगे तब तक कायस्थ समाज किसी के साथ नहीं आएगा। वहीं युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी प्रयागराज निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि जनतांत्रिक ढांचे में कायस्थों की बौद्धिकता को दोयम दर्जे में मांपना राजनीतिक दलों के ख़तरे को प्रदर्शित कर रहा है, कायस्थों को भी लोकतंत्र के पदों पर आसीन करना चाहिए जिससे समाज मे एकरूपता बनी रहनी चाहिये।

अंत में प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों का झुकाव चुनाव परिणाम बदलने की ताकत रखता है। सभी दलों के साथ कायस्थ भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर सम्भव प्रयास करने की बात कही। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव सुमित श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सत्यम श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सत्यम श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, मानक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्तव, नवल श्रीवास्तव समेत कायस्थ समाज के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37078912
Total Visitors
327
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This