19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

प्रयागराज : डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मुसम्मी का जूस

प्रयागराज : डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मुसम्मी का जूस

# मरीज की मौत पर डिप्टी सीएम हुए सख्त, हास्पिटल हुआ सील 

प्रयागराज/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
           प्रयागराज शहर के झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर में प्लेटलेट्स चढ़ाने के दो दिन बाद मरीज की मौत से हंगामा मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लेटलेट्स के नाम पर डॉक्टरों ने मुसम्बी का जूस चढ़ा दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ।
जिसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। जिस पर सीएमओ अस्पताल को सील कर दिया। दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोप गलत हैं। मरीज को 16 अक्तूबर को ही रेफर कर दिया गया था। रेफर करने के दो दिन बाद मौत हुई है।
प्रयागराज के बमरौली ग्राम निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू के कारण 14 अक्तूबर को झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। वहीं 16 अक्तूबर को प्लेटलेट्स 17 हजार पहुंचने पर डॉक्टरों ने पांच यूनिट प्लेटलेट्स का इंतजाम करने को कहा। देर रात तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी।
17 अक्तूबर की सुबह मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां 19 अक्तूबर को प्रदीप की मौत गई। प्रदीप के साले सोहबतिया बाग के सौरभ त्रिपाठी ने जार्जटाउन थाने में इस मामले की शिकायत की। उनका कहना था कि अस्पताल के ही कुछ लोगों ने उन्हें पांच हजार प्रति यूनिट के हिसाब से प्लेटलेट्स दी। यह भी कि प्लेटलेट्स के बैग पर एसआरएन अस्पताल का टैग लगा हुआ है।
सौरभ ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ ही देर में मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक भी पहुंच गया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने सीएमओ डॉ. नानक सरन को कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ बृहस्पतिवार को अस्पताल को सील करते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बची हुई प्लेटलेट्स ड्रग विभाग की लैब में जांच के लिए भेजी गई है।
इस प्रकरण में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में तत्काल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है एवं प्लेटलेट्स पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This