23.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

प्रयागराज : दारोगा को कचहरी के दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास 

प्रयागराज : दारोगा को कचहरी के दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास 

# हमराही कांस्टेबल एंव अधिवक्ता ने बीच-बचाव कर दरोगा को बचाया

प्रयागराज।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
             कचहरी परिसर में बयान देकर लौट रहे दरोगा नित्यानंद सिंह को दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने की कोशिश की गई। इससे पहले धक्का-मुक्की के साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकाया भी गया। भुक्तभोगी ने कर्नलगंज थाने में एक नामजद व चार अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। भुक्तभोेगी दरोगा मौजूदा समय में गोरखपुर में तैनात हैं और इससे पहले वह धूमनगंज थाने में तैनात रह चुके हैं।
उन्होंने बताया कि माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ पर कोर्ट के आदेश के अवमानना में 2019 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वह बयान देने के लिए कचहरी परिसर आए थे। आरोप है कि शाम को बयान देकर लौटते वक्त लालजी उर्फ पिंटू तिवारी आया और धूमनगंज के एक पूर्व के मुकदमे को लेकर धक्का-मुक्की करने लगा। यही नहीं दूसरे तल से नीचे फेंकने की भी कोशिश की। आरोपी ने गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी भी दी। इस दौरान कांस्टेबल पैरोकार धर्मेंद्र यादव व एक अधिवक्ता आए और उन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। दरोगा का आरोप है कि आरोपी के साथ तीन-चार अन्य लोग भी थे। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

# अंतिम रिपोर्ट लगने से था नाराज

भुक्तभोगी दरोगा ने बताया कि धूमनगंज में तैनाती के दौरान उन्होंने एक मुकदमे की विवेचना की थी। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर ही उन्होंने अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। आरोप है कि लालजी ने पैरवी कर मुकदमे की पुनर्विवेचना कराई लेकिन दूसरे विवेचक ने भी एफआर लगाई। इसी को लेकर आरोपी उनसे नाराज था और इसी खुन्नस में उसने यह घटना की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This