19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

प्रशासन ने कचहरी के सामने दुकानों व वकीलों के चैंबरों को हटाया, आक्रोशित में चक्काजाम

प्रशासन ने कचहरी के सामने दुकानों व वकीलों के चैंबरों को हटाया, आक्रोशित में चक्काजाम

प्रयागराज।
तहलका 24×7
              प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर कचहरी के सामने चैंबर और व्यापारियों की दुकानें हटाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कचहरी के सामने चक्काजाम कर दिया।टिनशेड और टूटे फर्नीचर सड़क पर रखकर आवागमन रोक दिया, आगजनी भी की गई। इससे कचहरी का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। लक्ष्मी टाकीज चौराहे से ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया।
आंदोलन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास भवन और कचहरी के सामने सड़क किनारे रखे वकीलों की कुर्सी-मेज, चैंबर और व्यापारियों की दुकानों को जेसीबी से हटवा दिया।सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़क जाम कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This