25.6 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जमकर काटा बवाल

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जमकर काटा बवाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा के गिरफ्तारी के विरोध में जौनपुर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुक्म के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के समीप पेट्रोल पंप पर जबरन रोक लिया गया। रोके जाने से नाराज कांग्रेसियों और पुलिस प्रशासन में तीखी नोक झोंक हुई।
जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फूंक दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर सभी कार्यकर्ताओ ने चक्काजाम कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन देकर जाम समाप्त हुआ। इस मौके पर मुफ़्ती मेहंदी, धर्मेंद्र निषाद, शशांक राय, तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, डॉ आर सी पांडे, देवानंद मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू, आरिफ सलमान, तौक़ीर खान, नीरज राय, ज्ञानेश सिंह, आज़म जैदी, नेसार इलाही, अमन सिन्हा, अभिमन्यु तिवारी,अजय कुमार सोनकर, अतीक, शिव मिश्र, राजकुमार मौर्या, विशाल सेठ, मोहमद आदिल, अंकित, अशरफ, शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090578
Total Visitors
460
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This