19.1 C
Delhi
Friday, February 6, 2026

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रेत डाला पति का गला 

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रेत डाला पति का गला 

गोरखपुर। 
तहलका 24×7
                जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला रेत डाला। पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थानाध्यक्ष उरुवा श्याम देव चौधरी ने बताया कि गांव निवासी प्रदुम उर्फ चैतू चौरसिया का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था।उसे शक था कि उसकी पत्नी के प्रेम संबंध डीहवा निवासी अंकित चौरसिया से है। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के अनिल से जानकारी मिली कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर प्रदुम को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत हत्या की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  जांच कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This