36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

फिर फिसली विधायक सुरेंद्र सिंह की जुबान…

फिर फिसली विधायक सुरेंद्र सिंह की जुबान…

# अखिलेश यादव को औरंगजेब, ममता बनर्जी को बताया लंकिनी

बलिया।
तहलका 24×7
             अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बृहस्पतिवार को डाक बंगले में मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है।

ममता बनर्जी के बारे में कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई हैं, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गईं। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए। जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह आमजन का क्या होगा? वर्ष 2003 में मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या हो गई, लेकिन सपा का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए यादवों के घर नहीं पहुंचा कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। ऐसे लोगों से समाज का कल्याण होने वाला नहीं है।

# 2024 में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा भारत

बैरिया विधायक ने जम्मू-कश्मीर में ब्राह्मणों पर हुए जुल्म उनकी संपत्ति हड़पने की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय तो कांग्रेस के किसी नेता ने चूं तक नहीं की। ऐसे लोग आज ब्राह्मणों की बात कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कहा कि वहां भाजपा को भी राजनैतिक सेना का गठन करना चाहिए, ताकि इनसे निपटा जा सके। भाजपा के सामने सभी दल बौने हो चुके है। कहा कि 2024 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साधकों के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मेरा विश्वास है कि भारत 2024 में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37093875
Total Visitors
527
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This