16.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

बंग्लादेश में हिन्दू-विरोधी हिंसा पर जताया आक्रोश, पीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

बंग्लादेश में हिन्दू-विरोधी हिंसा पर जताया आक्रोश, पीएम को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
               बांग्लादेश में दीपूचंद्र दास को कट्टरपंथी भीड़ ने पेड़ से बांधकर जिंदा जला देने के साथ ही बांग्लादेश में हिन्दू समाज को लक्ष कर उनके घर व दुकानो को जलाया जा रहा हैं। जिसपर हिन्दू जनजागृति समिति ने इस हिंसा का तीव्र निषेध करते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा बांग्लादेश उच्चायुक्त को सम्बोधित पत्रक मंगलवार को एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को सौंपा।
ज्ञापन में सतत हिन्दू-विरोधी हिंसा रोकने के लिए भारत सरकार से बांग्लादेश पर आर्थिक, व्यापारिक व राजनैतिक प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। साथ ही बांग्लादेश के आतंकवादी एवं कट्टरपंथी गुटों के विरुद्ध कठोर सैन्य कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान अधिवक्ता संतोष सिंह अनुपम, प्रेम शंकर सिंह,  आशुतोष सिंह, विवेक पटेल, अंकित मिश्रा, नवीन सिंह , सुधीर सिंह, शिवपूजन सिंह, सुनील पटेल, रविंद्र कुमार पटेल , सुनील कुमार गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This