23.1 C
Delhi
Tuesday, November 4, 2025

बच्चों के विवाद में दबंगो ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बच्चों के विवाद में दबंगो ने पूर्व प्रधान को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             सिंगरामऊ थानान्तर्गत इनामीपुर  गांव के रामीपुर में स्थित एक दुकान के पास बुधवार की रात  बच्चों के विवाद को लेकर एक पक्ष के मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान मुकेश तिवारी को गोली मार दी। गोली मुकेश तिवारी के बाएं हाथ में व पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुरुवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई।मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल पूर्व प्रधान के अनुसार बच्चों के विवाद को लेकर पंकज तिवारी, भगवान तिवारी, शिशु तिवारी ने हमला किया।मामले में क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम बच्चों को लेकर विवाद हुआ था।
जिसमें दो परिवार  सत्य प्रकाश तिवारी व  दीपक तिवारी उर्फ़ भगवान तिवारी के बीच विवाद की स्तिथि उत्पन्न हुई थी। जिसको लेकर दीपक तिवारी ने मुकेश तिवारी पर गोली चला दी। एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि परिवारजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन नामजद पंकज तिवारी, भगवान तिवारी, शिशु तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत

बेटे की मौत का सदमा नहीं झेल पाया पिता, तेरहवीं के दिन हुई मौत खेतासराय, जौनपुर। डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7    ...

More Articles Like This