29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

बज गया पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल…

बज गया पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल… 

# सभी पांचों राज्यों में सात चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

# यूपी में मतदान की शुरुआत 10 फरवरी से, अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को

# पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को, रैली व सभाओं पर 15 जनवरी तक के लिए रोक

लखनऊ/नई दिल्ली।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                          चुनाव आयोग ने कहा है कि उतर प्रदेश सहित पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने अन्य दोनों आयुक्तों के साथ दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान की 10 फरवरी को शुरूआत होगी। सभी पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि यूपी में नामांकन की 10 जनवरी से शुरूआत हो जाएगी। कोरोना के चलते फिलहाल 15 जनवरी तक नुक्कड़ सभा, साइकिल रैली, रोड शो एवं पदयात्रा व जनसभाओं पर रोक रहेगी। 15 जनवरी को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा। रात 8 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक रहेगी।
उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 10 फरवरी को, दूसरे चरण में 14 फरवरी को, तीसरे चरण में 20 फरवरी को, चौथे चरण में 23 फरवरी को, पांचवें चरण में 27 फरवरी को, छठे चरण में 3 मार्च को एवं अंतिम सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोट डालें जायेंगे। सभी पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा एवं चुनाव आयुक्त राजीव कुमार व अनूप चंद्र पांडेय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि की यूपी की 403 सीटों सहित 690 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव। आयोग ने कहा कि कोरोना में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण। राज्यों के साथ कई दौर की बैठक हुई। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत।

# चुनाव से पूर्व सभी दलों की राय ली गई…

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी दलों की राय ली। इस बार 18.34 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट। यूपी में 29% मतदाता पहली बार करेंगे मतदान। थर्मल स्कैनिंग, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था। महिला वोटरों की भागीदरी बढ़ी। पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर बनाए जाएंगे। 1620 पोलिंग स्टेशनों का संचालन महिला स्टाफ के हाथों में। कुल 1620 पोलिंग स्टेशनों का संचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ के हाथों में रहेगा, सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। कुल 18.34 करोड़ वोटर्स जिनमें 8.5 करोड़ से ज्यादा महिलाएं है।

# हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर होगा…

हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड नियमों के साथ चुनाव को हम पूरा कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हर बूथ पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। चुनावी खर्च सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई है। 900 ऑब्जर्वर नियुक्त किए जायेंगे। इन चुनावों में जनभागीदारी के रूप में सी vigil app की भूमिका बहुत मजबूत होगी जिसमें लोग सीधे तौर पर अपनी शिकायतों और बातों को इस ऐप के माध्यम से चुनाव आयोग तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।

# कब किस जिले में होगा मतदान: जौनपुर में 7 मार्च को डाले जायेंगे वोट…..

पहले चरण के मतदान में शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ़।

दूसरा चरण के मतदान में सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर।

तीसरा चरण के मतदान में कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर‌।

चौथा चरण के मतदान में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा।

पांचवा चरण के मतदान में श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज।

छठां चरण के मतदान में बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया।

सातवें एवं आखिरी चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र में वोट डालें जायेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044600
Total Visitors
468
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This