37.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

बलिया : परिजनों से रुपये के विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम

बलिया : परिजनों से रुपये के विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम

# धारदार हथियार से खुद पर किए कई वार, अस्पताल में हुई मौत

बलिया।
तहलका 24×7
               जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है रसड़ा क्षेत्र के बनियाबांध में परिजनों से रुपये के विवाद में एक युवक ने खुद पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप है। बनियाबांध निवासी नंदकिशोर सिंह उर्फ छोटू सिंह (30) पुत्र ब्रजभूषण सिंह रविवार सुबह नशे में धुत होकर घर आया।

अपने परिजनों से बिक्री की गई भूमि का हिसाब-किताब मांगने लगा। हिसाब नहीं देने पर क्रोधित होकर घर में रखे धारदार हथियार से अपने ऊपर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां इलाज के दैरान युवक ने दम तोड़ दिया।मृतक दो भाइयों में छोटा था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले एक जमीन 34 लाख में बिकी थी।आधे पैसे से घर में एक लड़की की शादी हुई थी।

शेष पैसा जमीन खरीदने वाले के पास ही थे। इस बात को लेकर नंद किशोर हमेशा अपने परिजनों से लड़ता-झगड़ता था। कुछ माह पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगा था। इधर, मृतक की गर्भवती पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि युवक ने स्वयं ही धारदार हथियार से हमला कर अपने को घायल कर लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी खुशबू की तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37039743
Total Visitors
481
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This