25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

बलिया में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, पुत्र और नातिन की हालत गंभीर,

बलिया में दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, पुत्र और नातिन की हालत गंभीर,

# बारिश के चलते गाजीपुर-जौनपुर में भी कई मकान ढहे

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  पूर्वांचल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। बलिया, गाजीपुर और जौनपुर में कई मकान और दीवारें ढह गईं। जहां कई परिवार घायल हो गए, तो कहीं बाल-बाल बच गए। बलिया में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। साथ ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी परमेश्वर पटेल ने अपने रिहायशी मकान के सामने एक पखवाड़े पूर्व दीवार के पास करकट रखा था। गुरुवार की सुबह बादामी देवी (55) अपने पुत्र रामशरण पटेल (35) और पांच वर्षीय नातिन अनुष्का के साथ चौकी पर बैठी थीं। अचानक नवनिर्मित दीवार उनके ऊपर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

मलबे में दबे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। निकलते समय गांव के झारखंडे पटेल भी घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को मऊ जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर चिकित्सकों ने बादामी देवी को मृत घोषित कर दिया। अनुष्का व राम शरण की स्थिति गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

# बारिश के कारण दीवार गिरी, तीन जख्मी, दो गंभीर

बलिया जिले के ही दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगनटोला गांव में बुधवार को पूर्णमासी का परिवार मड़ई में सोया हुआ था। बाढ़ से घिरे रहने और लगातार बारिश से कमजोर हुई मड़ई की ईंट की दीवार गिरने से उसमें सोए पूर्णमासी (40), अनन्या (5) पुत्री पूर्णमासी और सत्यम (1) पुत्र पूर्णमासी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

# गाजीपुर में बारिश से कच्चा कान गिरा

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के ताजपुर डेहमा में बुधवार की देर रात रिमझिम बारिश से मिराज उल अंसारी का कच्चा मकान गिर गया। इससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। हालांकि मकान गिरने से परिजन बाल-बाल बच गए, लेकिन घर-गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लेखपाल एवं सचिव को दे दी गई।

# जौनपुर में गिरे कई मकान

जौनपुर जिले में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रामपुर थाना परिसर में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश दौरान मुंगरा बादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला कटरा में सबरे आलम का मकान बुधवार की रात भर भराकर गिर गया। वहीं, परिवार बाल-बाल बच गया। राजाबाजार के चरियाही गांव में सियाराम का कच्चा मकान धराशायी हो गया। बदलापुर क्षेत्र के पट्टी दयाल गांव में अरबिंद साहू का कच्चा मकान बारिश में अचानक भरभरा कर गिर गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36795745
Total Visitors
543
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This