36.1 C
Delhi
Wednesday, March 11, 2026

बस्ती : स्टेज पर लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

बस्ती : स्टेज पर लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

बस्ती, लखनऊ। 
तहलका 24×7 
           जयमाल के समय दूल्हे को नशे की हालत में देख दुल्हन स्टेज से उतर गई। काफी कोशिश के बाद भी शादी नहीं हो सकी। सोमवार की रात लालगंज क्षेत्र से पुरानी बस्ती क्षेत्र में बारात पहुंची थी। जयमाल के दौरान दूल्हा लड़खड़ाते कदमों से स्टेज पर चढ़ा। यह देख दुल्हन की आश्चर्य हुआ। दूल्हे का व्यवहार भी उसे ठीक नहीं लगा।
नाराज होकर दुल्हन स्टेज से उतर गई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों को जब दूल्हे के नशे में होने की जानकारी हुई तो वे आपा खो बैठे। दूल्हा पक्ष के लोगों व बारातियों को बैठा लिया। शादी पर हुए खर्च की मांग करने लगे। विवाद बढ़ते देख किसी ने पुरानी बस्ती पुलिस को खबर की। एसआई दिनेश राय अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बात की। एसआई का कहना था कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। देर रात में दोनों पक्षों में सुलह हो गई और बिना दुल्हन साथ लिए बारात लौट गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This