25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

बाजरे के खेत में युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बाजरे के खेत में युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

आजमगढ़। 
तहलका 24×7
                 जिले के अहरौला थानान्तर्गत अमगिलिया गांव स्थित बाजरे के खेत से सोमवार की सुबह एक युवती की लाश मिली। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी हेमराज मीना, एएसपी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए।
         
गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर बाजरे के खेत में गांव की रहने वाली मिठाई लाल की पुत्री सुमन (21) की लाश मिली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अहरौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर जाने से सभी को रोक दिया गया। खेत से कुछ दूर पिच मार्ग पर लड़की के मोबाइल का कवर और शीशा टूटा हुआ मिला। जिससे उसके साथ जबरदस्ती की बात कही जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मैके से साक्ष्य संकलन किया।
परिजनों ने बताया कि रात 11 बजे तक बेटी परिवार के साथ टीवी देख रही थी। इसके बाद वह सोने चले गए। वह कब और कैसे वहां पहुंची इसकी जानकारी नहीं है। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़की का सड़क पर ही किसी से झगड़ा हुआ है। इसी झगड़े में उसका मोबाइल गिरकर टूटा है। उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This