16.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

बालू माफिया ने दो जवानों को गाड़ी से रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बालू माफिया ने दो जवानों को गाड़ी से रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

पटना।
तहलका 24×7
                बिहार की राजधानी पटना में बालू माफियाओं का आतंक देखने को मिला।पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसी दौरान माफियाओं ने सैप जवानों पर स्कॉर्पियो चढ़ाकर रौंद दिया। घटना में एक जवान की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। गंभीर रुप से घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, काब गांव के पास खनन विभाग की टीम अवैध बालू लदे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर को रोका गया। जांच के बाद पता चला कि ट्रैक्टर में अवैध बालू लेकर जा रहा था। सैप जवान जब ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लेकर आ रहे थे, तभी ट्रैक्टर मालिक और उसके साथियों ने जवानों से मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के बाद आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भागने लगे और भागते समय जानबूझकर सैप जवानों को कुचल दिया।
इस हादसे में दो जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पीएमसीएच लाया गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। मृतक जवान की पहचान दुखहरन पासवान के रुप में हुई।
घायल जवान की पहचान लक्ष्मण सिंह के रुप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने हमले में शामिल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। वाहन में सवार सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस उनकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि बालू माफिया खुलेआम बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।बेखौफ होकर अवैध खनन किया जा रहा है। इस तरह की वारदातों को रोकने के दौरान अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This