30.1 C
Delhi
Sunday, June 23, 2024

बीजेपी के खिलाफ वीडियो बनाने पर केस दर्ज 

बीजेपी के खिलाफ वीडियो बनाने पर केस दर्ज 

शाहगंज, जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7 
              कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को गाली देने वाले युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शाहगंज का रहने वाला है, फिलहाल राजधानी लखनऊ में रहता है और समाजवादी पार्टी का समर्थक है।
जानकारी के मुताबिक शाहगंज के रामलीला भवन चौक निवासी ईशान राम जायसवाल प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया सेल के सदस्य हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी कि शाहगंज के डफलटोला मोहल्ला निवासी राज त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वो भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को मां बहन की भद्दी गालियां दे रहा है।
उन्हें बारी बारी से देख लेने की धमकी दे रहा है। साथ में उसका साथी भाजपा कार्यकर्ताओं को घसीटने और उठाकर मारने की धमकी दे रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी समाज में अशांति और दंगे का माहौल पैदा करने के लिए ऐसी वीडियो पोस्ट कर रहा है।
शिकायतकर्ता ने उक्त वीडियो से संबधित वीडियो फाइल पुलिस को सौंपते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इसपर पुलिस ने सबंधित धाराओं में राज त्रिपाठी और साथी अनुराग यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों को तलाश कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले लखनऊ। विजय आनंद वर्मा  तहलका 24x7                  उत्तर...

More Articles Like This