22.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के खाते से ए‍क लाख रुपये उड़ाने वाले पटना के दो जालसाज गिरफ्तार

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के खाते से ए‍क लाख रुपये उड़ाने वाले पटना के दो जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ/पटना।
तहलका 24×7
                  लोकसभा सदस्य और भाजपा नेता साक्षी महाराज के खाते से एक लाख रुपये उड़ाने वाले दो जालसाजों को दिल्ली पुलिस पटना से गिरफ्तार कर ले गई है। 19 जून को गर्दनीबाग से दिनेश राय व कंकड़बाग से निहाल सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें दिल्ली पुलिस ले जा चुकी है। इन्होंने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपितों से पूछताछ के बाद ठगी के अन्य मामले सुलझने की उम्मीद है। यह मामला काफी हाई प्रोफाइल था, इसलिए स्‍थानीय पुलिस भी शुरुआत में इस मामले में मुंह नहीं खोल रही थी।

# छह महीने पहले सांसद के खाते से निकाले गए थे रुपए

पटना पुलिस के मुताबिक, दिनेश राय गिरोह का मास्टरमाइंड है, जबकि निहाल सिन्हा के खाते में रुपये स्थानांतरित किए गए थे। दोनों के खिलाफ स्थानीय थाने में फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। छह महीने पहले जालसाजों ने फर्जी चेक से सांसद साक्षी महाराज के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए थे।

दिल्‍ली के संसद मार्ग थाने में की गई थी शिकायत

इस संबंध में साक्षी महाराज ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पटना के ठग शामिल हैं। कंकड़बाग थाना के प्रभारी रविशंकर सिंह के अनुसार दिल्ली पुलिस पटना आई थी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को दबोचकर दिल्ली ले गई।

# फर्जी चेक के जरिये निकाले गए थे सांसद के रुपए

पुलिस सूत्रों के अनुसार दिनेश राय ने फर्जी चेक से खाते रुपये उड़ाए थे। उसके बाद निहाल के खाते में स्थानांतरित कर दिया था। निहाल मजदूरी करता है। निकासी के बाद दिनेश ने 70 हजार रुपये खुद रखे थे, जबकि 30 हजार कमीशन के तौर पर निहाल को दे दिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपित दिनेश ठगी की कई वारदात में शामिल है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36796690
Total Visitors
557
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This