30.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

बैंक कमर्चारियों के खिलाफ रुपये गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज 

बैंक कमर्चारियों के खिलाफ बैंक कमर्चारियों के खिलाफ रुपये गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज और धोखाधड़ी का केस दर्ज 

# 71 खाताधारकों के खाते से 82 लाख 56 हज़ार के गबन का आरोप, पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय का मामला 

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               नगर में संचालित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के खाताधारकों के खाते से रुपये गबन के मामले में न्यायालय के आदेश पर डेढ़ वर्ष बाद बैंक कैशियर और एक अन्य के विरुद्ध गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।बैंक के नियोजन सहायक (कैशियर) के पद पर 2019 से राकेश कुमार पुत्र रंजीत निवासी जागृति बिहार संजय नगर गाजियाबाद थाना कविनगर तैनात था।
वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवाकर उपाध्याय पुत्र मंगलदेव निवासी नौली, कलापुर बैंकमित्र के रूप में था। दोनों मिलकर फर्ज़ी प्रमाण-पत्र और कूटरचित तरीके से अपने सगे-सम्बन्धियों और चेहतों के खाते में उपभोक्ताओं का पैसा ट्रांसफर कर निकाल लेते, और आपस में बटवारा कर लेते थे।आए-दिन खाताधारकों के खाते से पैसा गायब या काटने का मामला आता रहा।शाखा प्रबन्धक मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि उक्त दोनों से पूछताछ किया तो दोनों आनाकानी करने लगे और दिसम्बर 2022 में दोनों बैंक छोड़कर भाग गए।
ऐसे में खताधारकों की शिकायत पर शाखा के 71 खाताधारकों के खाते से दोनों ने मिलकर लगभग बयासी लाख, छप्पन हज़ार रुपये गबन करके आपस मे बांट लिए। जिससे खाताधारक बहुत परेशान थे और बैंक की साख में स्थानीय स्तर पर गिरावट आने लगी। दोनों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाना खेतासराय में कूटरचित तरीके से रुपये गबन, धोखाधड़ी समेत गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में इतने बड़े स्तर पर हुए गबन के मामले में बैंक के दो कर्मर्चारियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर तो मुदकमा दर्ज हो गया। जो स्थानीय लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। ऐसा इसलिए कि जिसके कंधे पर बैंक का दारोमदार था वह इस तरह के मामले से कैसे अनभिज्ञ था? लोगों में चर्चा है कि कमर्चारी बलि का बकरा तो नहीं बन गए।
यदि ऐसा नहीं होता इतने दिनों से हो रहे गबन की शिकायत को गम्भीरता से शाखा प्रबन्धक ने क्यों नहीं लिया? यदि एक दो शिकायत मिलने पर गम्भीरता से लिया होता तो शायद इतना लंबा फ्राड होने से बच जाता। लोगों का शाखा प्रबधंक पर भी शक पनप रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This