14.1 C
Delhi
Tuesday, November 11, 2025

बोलेरो और जीप की भीषण टक्कर, चार की मौत, छह घायल

बोलेरो और जीप की भीषण टक्कर, चार की मौत, छह घायल

जयपुर।
तहलका 24×7
               जिले में जमवा रामगढ़ के आंधी इलाके में हाईवे पर बोलेरो और जीप की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही आंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आंधी सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीन गंभीर घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
बोलेरो सवार चारों मृतक दौसा निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, जीप में सवार लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक जमवा रामगढ़ के मनोहरपुर दौसा हाईवे पर तेज रफ्तार जीप डांगरवाड़ा मोड़ पर आई और बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर होने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, और यातायात को सुचारू करवाया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This