27.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न  

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न  

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर और मछलीशहर की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल के चित्र और माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर की गई।
उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है और किसानों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं चला रही हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। किसानों के सामने जो भी चुनोतियां हैं उसे सरकार दूर करने का काम करेगी पहले की सरकारें सिर्फ नारे लगाती रहीं, गरीबों-किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने उनके लिए आयुष्मान, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय, उज्जवला, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बनाई और लागू की।
उन्होंने कहा कि मोर्चा हर गांव तक अपनी पहुंच बनाए और वहां इकाई स्थापित करे क्योंकि हर गांव की अपेक्षाएं अलग तरह की होती हैं। मोर्चा कार्यकर्ता उनके हिसाब से निदान का प्रयास कर सकेंगे। किसान मोर्चा यथाशीघ्र अपने संगठन का विस्तार हर गांव तक कर ले ताकि किसानों को जोड़कर उनकी सेवा की जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने गांवों, गरीबों और किसानों के लिए बहुत काम किए हैं, कई योजनाएं लागू की हैं। मोर्चा कार्यकर्ता इन कामों और योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष मछलीशहर किसान मोर्चा प्रहलाद यादव ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम रही है। प्रदेश के विकास के लिए हर जरुरी कदम उनकी सरकार उठा रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठ लोगों तक विकास को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। शहरीकरण के बावजूद आज भी देश की 67 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इस हिसाब से किसान मोर्चा का कार्यक्षेत्र सबसे बड़ा है। गांवों में रहने वाले लोगों से जुड़ना, उन्हें पार्टी के विचारों से और संगठन से जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण काम है।
उक्त अवसर पर जिला विस्तारक अम्बरीष द्विवेदी, जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्या, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राहुल दुबे, सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह, अश्वनी पांडे, सौरभ द्विवेदी, जिला मंत्री भूपाल सिंह भोले, डीके सिंह, अनिल सिंह शक्ति, रमेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश राय, प्रभाकर उपाध्याय, संतोष, प्रवीण राय, विनोद तिवारी, राजेश्वर राय, जयशंकर सिंह, अर्जुन सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, वीर बहादुर यादव सहित मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37088361
Total Visitors
373
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This