भाजपा नेता कीअपहरण के बाद हत्या, दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट

भाजपा नेता कीअपहरण के बाद हत्या, दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट

प्रयागराज।
तहलका 24×7
              कौड़िहार ब्लॉक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता रणधीर सिंह यादव की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव पुरामुफ्ती थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के कई टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने मृतक के दोस्त राम सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक हत्या अवैध संबंध के कारण की गयी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गंगापार डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रणधीर यादव 23 अगस्त को किसी विवाद के बाद अपने दोस्त राम सिंह और एक अन्य साथी के साथ प्रयागराज से स्कॉर्पियो में निकले थे। 24 अगस्त को उनकी स्कार्पियो चित्रकूट के देवांगना घाटी हवाई पट्टी से कुछ दूरी पर मुख्य मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। रणधीर यादव का मोबाइल शहर की सीमा में ही स्चिव ऑफ हो गया था, जबकि उनके दोस्त राम सिंह व अन्य साथियों की लास्ट लोकेशन चित्रकूट दिखी थी।
पुलिस तभी से राम सिंह की तलाश कर रही थी। राम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया।डीसीपी गंगानगर ने बताया कि बीजेपी नेता रणधीर सिंह आखिरी बार 22 अगस्त को नवागबंज में एक ढाबे पर देखे गए थे।
उनकी पत्नी ने राम सिंह पर रणधीर सिंह को जबरन गाड़ी में बिठाने का आरोप लगाते हुए पति को किडनैप करने का आरोप लगाया था। उन्होने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। रणधीर सिंह यादव प्रयागरज के पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे। वह बीजेपी से भी जुड़े थे। मोहम्मदपुर हथिगवां के मूलरुप से रहने वाले थे। उनके पिता राम अभिलाष यादव सेना में सूबेदार रहे हैं। पत्नी बबली यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।
Previous articleशिकायती पोर्टल पर डेयरी व्यवसाई ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Next articleटैरिफ का झटका: 17 हजार करोड़ के कालीन कारोबार पर संकट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?