26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित किया श्रद्धा-सुमन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              भारतीय जनता युवा मोर्चा की शाहगंज इकाई ने नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर मे पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा की अध्यक्षता वीरेन्द्र जायसवाल ने किया।शोकसभा को सम्बोधित करते हुए सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण सिंह का अलविदा कहना भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के इतिहास में स्व. कल्याण सिंह का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। जब-जब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का जिक्र आयेगा तब-तब कल्याण सिंह का नाम भी सूत्रधार के रूप में ससम्मान लिया जाएगा। शोकसभा को नगर अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यपाल कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर किशन अग्रहरि, धीरज पाटिल, अनूप साहू, नितिन अग्रहरि, सुशील सेठ, चन्दन शर्मा, सुधीर गुप्ता, श्रीष अग्रहरि, नवनीत, विजय अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036253
Total Visitors
430
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This