18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

भारत ने बनाई पहली मलेरिया वैक्सीन, खून में पहुंचते ही बनाएगी ‘शील्ड’

भारत ने बनाई पहली मलेरिया वैक्सीन, खून में पहुंचते ही बनाएगी ‘शील्ड’

# ICMR ने 5 कंपनियों को दिया लाइसेंस

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
             भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में निर्मित पहली मलेरिया वैक्सीन को मंजूरी दे दी है।एडफाल्सीवैक्स नामक यह वैक्सीन मलेरिया के कई चरणों को एक साथ लक्षित करती है और रोगी की रक्षा करने की अपनी क्षमता बनाए रखती है।विशेषज्ञों के अनुसार यह वैक्सीन 2030 तक मलेरिया उन्मूलन के भारत के लक्ष्य में एक बड़ी मदद साबित होगी।
एडफाल्सीवैक्स नामक यह वैक्सीन भारत की पहली ऐसी वैक्सीन है जो सबसे घातक मलेरिया परजीवी, प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम से बचाव के लिए बनाई गयी है। यह टीका भुवनेश्वर स्थित आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) में विकसित की गई है। यह वैक्सीन एक खास तरीके से काम करती है। मलेरिया परजीवी को रक्त में पहुंचने से पहले ही रोक देती है। इससे न केवल व्यक्ति मलेरिया से सुरक्षित रहता है, बल्कि यह वैक्सीन इस बीमारी को दूसरों में फैलने से भी रोकती है।
एडाफैल्सिवैक्स की एक और खास बात यह है कि इसकी कीमत बहुत कम है। इसे बड़ी मात्रा में आसानी से बनाया जा सकता है और यह कमरे के तापमान पर 9 महीने से अधिक समय तक स्थिर रह सकती है। इसलिए यह टीका ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में आसानी से उपलब्ध कराया जा सकता है। ICMR ने एडाफैल्सिवैक्स के निर्माण के लिए पांच भारतीय कंपनियों को लाइसेंस दिया है। ये कंपनियां बड़े पैमाने पर इसका निर्माण और अंतिम परीक्षण पूरा करने के बाद इस टीके को उपयोग के लिए उपलब्ध कराएंगी।
जिसमें इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड, टेकइन्वेंशन लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड, पैनैक्सिया बायोटेक लिमिटेड, बायोलॉजिकल ई लिमिटेड व जाइडस लाइफसाइंसेज हैं।भारत ने 2027 तक देश में मलेरिया के नए मामलों की संख्या शून्य करने और 2030 तक इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।पिछले दस वर्षों में इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एडाफैल्सिवैक्स मलेरिया के खिलाफ एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है।
यह टीका घातक परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम को रोकता है और बीमारी के प्रसार को रोकता है। अगर भारत की मौजूदा जांच, इलाज और निगरानी रणनीति और एडाफैल्सिवैक्स एक साथ आ जाएं, तो मलेरिया उन्मूलन की गति और तेज हो जाएगी। इस टीके का मनुष्यों पर नैदानिक परीक्षण जल्द ही शुरु होगा और डॉक्टरों को उम्मीद है कि यह टीका भारत को समय से पहले मलेरिया मुक्त बनाने में मदद करेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This