37.1 C
Delhi
Saturday, June 22, 2024

भारत विकास परिषद ने विश्व  रक्तदान दिवस पर किया रक्तदान

भारत विकास परिषद ने विश्व  रक्तदान दिवस पर किया रक्तदान

शाहगंज जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             भारत विकास परिषद की महावीर शाखा ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर और संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम डॉ. अभिषेक रावत द्वारा संचालित अनीता हॉस्पिटल एण्ड ब्लड बैंक में आयोजित किया गया।
संगोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक ईशान राम जायसवाल ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. अभिषेक रावत ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष विकाश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
सचिव विवेक सोनी ने बताया की किसी भी मरीज को अगर खून की आवश्यकता पड़े तो संस्था के सदस्यों को सूचित करके निःशुल्क खून प्राप्त कर सकता है। भारत विकास परिषद खून की व्यवस्था करने में आपका सहयोग करेगा।
कार्यक्रम में मनीष बरनवाल, रीता जायसवाल, संदीप जायसवाल, अनीता रावत,  विशाल जायसवाल, अनुराग, दिनेश कुमार, सुशील सेठ बागी, शिशुपाल मौर्या, लाल बहादुर सोनी, नीलम अग्रहरि , दीपक सिंह, तैयब खान आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विस चुनाव 2027: योगी के लिए कठिन है डगर पनघट की

विस चुनाव 2027: योगी के लिए कठिन है डगर पनघट की लखनऊ/वाराणसी।  कैलाश सिंह/अशोक सिंह  टीम तहलका 24x7           ...

More Articles Like This