31.7 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

मऊ : प्रेम संबंध के शक में लाठियों से पीटकर युवक की हत्या

मऊ : प्रेम संबंध के शक में लाठियों से पीटकर युवक की हत्या

# चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मऊ।
तहलका 24×7
                हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव चतरिया में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक की लाठियों और ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक परिवार के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर किया है। प्रकरण को प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है।

बड़ागांव चतरिया गांव निवासी प्रद्युम्न चौहान (18) दूसरे शहर में काम करता था। तीन महीने पहले वह घर आया था। उसके पिता सुक्खन भी बाहर काम करते हैं। परिवार वालों के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग दस बजे गांव के एक व्यक्ति के मोबाइल से फोन आया और उसने अपने घर पर बुलाया। प्रद्युम्न वहां गया तो लाठियों और ईंटों से वारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में लोगों ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने प्रद्युम्न को मृत घोषित कर दिया।

प्रद्युम्न की मां सुनीता की तहरीर पर हलधरपुर थाने में गांव निवासी एक ही परिवार के रामानंद समेत चार लोगों ने विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार का कहना है कि लाठियों से पीटकर आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37086581
Total Visitors
591
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This