30.1 C
Delhi
Sunday, June 30, 2024

मनुष्य ईश्वर से जुड़कर जीवन आनंदमय बनाता है : अशोक सचदेवा

मनुष्य ईश्वर से जुड़कर जीवन आनंदमय बनाता है : अशोक सचदेवा

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                कस्बा के बारां मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को  निरंकारी सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सत्संग में संत समूह को सम्बोधित करते हुए अशोक कुमार सचदेवा, जोनल इंचार्ज ने कहा कि “इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन को आनंदमय बनाते हैं।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ईश्वर की खोज की अपेक्षा ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दें। ब्रह्मज्ञानी सन्त ईश्वर से जुड़े हुए होते हैं। उन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के ओआवन संदेशों का वर्णन करते हुए बताया कि सद्गुरु माता जी ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि मानव जीवन ईश्वर से नाता जोड़े बिना अधूरा होता है। यह नाता सन्तों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है।
हमें घृणा, ईष्या, स्वार्थ, लोभ और इस प्रकार के अन्य नकारात्मक भावनाओं से निजात प्राप्त होती है और हमारे अन्दर प्रेम, नम्रता, करुणा, दया व परोपकार जैसी नेक भावना पनपने लगती है। कार्यक्रम में क्षेत्र व दूर-दराज से मुखी महात्मा, संयोजक, क्षेत्रीय संचालक व सेवा दल के भाई-बहन उपस्थित रहे।कार्यकम सेवादार डॉ. पीके गौतम व अमरनाथ की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                एचडीएफसी बैंक के...

More Articles Like This