13.1 C
Delhi
Sunday, November 23, 2025

मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना 

मस्जिदों में शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना 

# क्षेत्राधिकारी शदर देवेश सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा लगातार करते रहे मस्जिदों का चक्रमण 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              यूपी के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर जहां पूरा प्रदेश का पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर रहा, वहीं जौनपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की जाए इसको लेकर बात करें  तो नगर के अटाला मस्जिद शाही ईदगाह, बड़ी मस्जिद व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे शुरु हुई नमाज सकुशल संपन्न होने के उपरांत पुलिस वापस गई।इस दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, संबंधित स्थान की पुलिस चौकियों के इंचार्ज  व क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह लगातार मस्जिदों का चक्रम करते रहे। बड़ी मस्जिद व अटाला मस्जिद से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस मुस्तैद रही। दोपहर 1 बजे शहर के बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की गई।
कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतेजाम किये गए। सीओ सिटी  देवेश कुमार सिंह ने बताया कि जुमे की नमाज में काफी भीड़ होती है, हर जुमे की नमाज को पुलिस की तरफ से सतर्कता बरती जाती है। आज भी इसी रुटीन में चक्रमण किया जा रहा है। हालांकि जनपद की गंगा जमुनी तहजीब को लेकर शांति व्यवस्था हमेशा कायम रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य

सामाजिक न्याय व सैनिक सम्मान के प्रतीक थे नेता जी: राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7            ...

More Articles Like This