25.1 C
Delhi
Monday, October 6, 2025

महाराष्ट्र, यूपी और बंगाल में हुआ खेला

महाराष्ट्र, यूपी और बंगाल में हुआ खेला

# संजय राउत का हमला : जनता ने नरेंद्र मोदी को दे दी विदाई 

मुंबई। 
तहलका 24×7 
             लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच एनडीए को विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए से कड़ी टक्कर मिली है। भाजपा को सीटों का नुकसान हुआ है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने चुनाव में ‘खेला’ रचा है।
संजय राउत ने कहा देश में बदलाव होने जा रहा है। हम इसे सकारात्मक रूप से देखते हैं। एग्जिट पोल जो हमें 100 सीटें भी नहीं दे रहे थे। आज कह रहे हैं कि सरकार बनेगी।संजय राउत ने कहा देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को विदाई दे दी है।
भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। लोगों ने बीजेपी को जवाब दिया है। जिसने शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टियों को तोड़कर अन्याय किया है।
शिवसेना नेता ने कहा कि अगर वे (भाजपा) तोड़कर सरकार बनाने की कोशिश करेंगे, तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। इस बीच महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई दक्षिण मध्य सीट जीत ली है। एनसीपी (अजित पवार) ने एक सीट जीती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This