30.6 C
Delhi
Sunday, July 7, 2024

महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, दो बच्चियों को टंकी में डुबोकर मार डाला

महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, दो बच्चियों को टंकी में डुबोकर मार डाला

जोधपुर।  
तहलका 24×7 
              पुलिस कमिश्नररेट के बनाड़ थाना क्षेत्र के नांदडा खुर्द गांव में तीन हत्याओं का मामला सामने आया है। मरने वाले सभी एक ही परिवार की हैं। मृतकों में नानी और दो नातिन शामिल हैं, जबकि बेटी अस्पताल में भर्ती है। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर केस मान रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नांदडा खुर्द निवासी मंगीलाल कुडिया की बेटी संतोष पत्नी किशनाराम तीन-चार दिनों से मायके आई हुई थी। संतोष, उसकी मां भंवरी देवी और संतोष की दो बेटियां भावना और लक्षिता घर पर थीं। इस दौरान किसी ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सबसे पहले भंवरी देवी के सिर परवार किया, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गई।
संतोष के सिर पर भी वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर ने दोनों मासूम बेटियों को घर में बने पानी के टंकी में डुबोकर मार दिया।डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 5:00 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचे। मौके पर लूट या डकैती को लेकर हत्या करने के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि जिस परिसर में हत्या हुई, वहां पर मांगीलाल के दो पुत्र पुखराज और अशोक रहते हैं।
पुखराज के घर में यह घटना घटित हुई है। परिजनों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।इसके अलावा पुलिस का डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल और आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहा है।
पुलिस जब सभी को अस्पताल ले जाने के लिए तैयारी कर रही थी तो परिजनों ने टोका-टाकी करना शुरू कर दिया और हत्या के खुलासे की मांग करने लगे। इस पर डीसीपी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि हम जांच करेंगे, खुलासा होगा। 7 दिन में हम हत्याकांड का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
घटना में अहम सवाल है कि पुखराज के घर में हत्या हुई उसी से कुछ दूरी पर खेत में अशोक रहता है, लेकिन किसी ने भी हत्या को होते हुए नहीं देखा? परिजनों ने अंदेशा जताया कि लूट के इरादा से किसी ने घर में घुसकर हत्या की है, लेकिन मौके से पुलिस को ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले। घटना के बाद हत्यारा मौके से भाग गया और किसी ने भी उसे आते-जाते नहीं देखा। पुलिस को लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है।
जिस समय हत्यारे ने भंवरी देवी और संतोष पर कुल्हाड़ी से वार किए, उस दौरान भंवरी देवी की पोती अनिश्का भी वहां मौजूद थी। उस पर हत्यारे ने वार नहीं किया। ऐसे में पुलिस के लिए वह अहम कड़ी साबित हो सकती है। उससे कुछ जानकारियां मिली भी हैं। पुलिस पोस्टमार्टम और शवों के अंतिम संस्कार तक अपनी पड़ताल पूरी कर खुलासा कर सकती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?
Previous article
दरिन्दे ने 6 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार जौनपुर। गुलाम साबिर तहलका 24×7 गांव में एक बरात को देखने गई छह वर्षीय मासूम बच्ची को अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर सुनसान के एक खेत में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, मासूम जब दर्द को सह ना सकी तो वह अचेत हो गई। अचेत होते ही शैतान ने उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया। देर रात तक जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में लगे। काफी देर तक तलाशने के बाद वह खेत में खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली। अनुसूचित जनजाति की बच्ची को परिवार के लोग लेकर थाने गए। घटना की जानकारी होते ही केराकत पुलिस हरकत में आ गई। बच्ची को तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। डॉक्टर ने उसकी बिगड़ी हालत को देखकर जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला अस्पताल में भी जब उसकी हालत पर सुधार नहीं हुआ तो उसे बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया गया।
Next article

पीडीए विचारधारा के विस्तार से लक्ष्य 2027 की सफलता तय : राकेश मौर्य

पीडीए विचारधारा के विस्तार से लक्ष्य 2027 की सफलता तय : राकेश मौर्य जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This