34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

महिला पहलवालों का आरोप बृजभूषण शरण सिंह पर पड़ेगा भारी

महिला पहलवालों का आरोप बृजभूषण शरण सिंह पर पड़ेगा भारी

नई दिल्ली। 
स्पोर्ट्स डेस्क 
तहलका 24×7
                  भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह विवादों के घेरे में हैं। उन पर यौन शोषण जैसे संगीन इल्जाम लगे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये इल्जाम लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि देश के करीब 30 नामी गिरामी पहलवान हैं, जो देश का नाम रोशन कर चुके हैं। बृजभूषण सिंह सियासत में वो नाम है, जो अपनी दबंगई और लगातार जीत के लिए जाना जाता है।
दरअसल, सांसद बृजभूषण सिंह राजनीति के अखाड़े में भी कई सियासी पहलवानों को पटखनी दे चुके हैं, लेकिन इस बार देश की महिला पहलवालों का दांव उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। यौन उत्पीड़न के आरोप भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के प्रख्यात पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। महिला पहलवानों ने कुछ कोच और बृजभूषण शरण सिंह पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसी बात को लेकर सारे पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।
इन पहलवानों में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, सरिता मोर और सुमित मलिक जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने समय-समय पर ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक कुश्ती की कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, जब बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह चर्चा या विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी वो मंच पर एक पहलवान को थप्पड़ मारवने के मामले में घिर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर राज ठाकरे के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। बृजभूषण शरण सिंह 11 साल से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठे हैं। लेकिन इस बार महिला पहलवालों का आरोप बृजभूषण शरण सिंह पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047582
Total Visitors
577
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This