महिला सिपाही ने सास और दो बच्चो की जान ली, पति ने पत्नी की हत्या करके खुद कर ली आत्महत्या
भागलपुर।
तहलका 24×7
बिहार के भागलपुर में महिला सिपाही नीतू कुमारी और उसके दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पति ने खुदकुशी कर ली। मृतक पंकज ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के कथित अवैध संबंधों का हवाला देते हुए बताया है कि उसने मां और बच्चों का नीतू ने मर्डर किया तो मैंने नीतू को मार दिया। फिर खुद मरने जा रहा हूं।

पुलिस को घटनास्थल से महिला सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे शिवांश (साढ़े चार साल) और श्रेया (साढ़े तीन साल), नीतू की सास आशा देवी (65) के शव मिले। सभी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। नीतू के पति पंकज का शव उसी घर में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में पंकज ने अपनी पत्नी नीतू पर किसी अन्य के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। उसने लिखा है कि मेरी पत्नी नीतू का किसी और से अवैध संबंध था। नीतू ने पहले मेरी मां और फिर मेरे बच्चों की हत्या की।








