39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

माँ दक्षिणा काली मन्दिर में नवमी के दिन हुआ हवन-पूजन

माँ दक्षिणा काली मन्दिर में नवमी के दिन हुआ हवन-पूजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
           नगर के सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप स्थित मॉ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत नवरात्र के नवमी के दिन संस्थापक व पूजारी भगवती सिंह वागीश ने मंदिर पर आए हुए सभी भक्तों को हवन पूजन कराया।इस मौके पर मन्दिर के  पुजारी वागीश ने बताया कि  काली ही सभी ग्रहों का संघारक हैं और  ‘ॐ क्रीं क्रीं  कालिकाएं नमः’ मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है।
हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है। अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल विश्वास के साथ मां की उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096016
Total Visitors
542
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सभासद की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज 

सभासद की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This