मानसिक रुप से बीमार व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराने की साजिश
# डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित महिला ने लगाया न्याय की गुहार
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
पचहटिया लाईन बाजार निवासी किशुना देवी उर्फ कृष्णा देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति शिव उजागीर पुत्र फेरारी जो दर्ज खातेदार हैं, मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं और बीते कुछ महीनों से शराब का अत्यधिक सेवन कर रहे हैं। जिसका लाभ उठाते हुए गांव का एक दबंग उनकी जमीन अपने नाम कराने की साजिश रच रहा है।

पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका पति वर्तमान में लगभग 65 वर्ष का है और विगत कुछ समय से मानसिक रुप से बीमार रहता है। आरोप है कि रतन चौहान ने खुले तौर पर कहा है कि वह शिव उजागीर के नाम की जमीन अपने नाम बैनामा करा लेगा। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, गाली-गलौज की जा रही है।

महिला ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी परिस्थिति में उसके पति को विक्रय विलेख निष्पादन हेतु ले जाया जाता है, तो पहले उनका मानसिक परीक्षण किसी सरकारी चिकित्सक से कराया जाए। साथ ही, दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।








