17.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

मामूली विवाद में चौकी प्रभारी ने पत्नी को मार दी गोली

मामूली विवाद में चौकी प्रभारी ने पत्नी को मार दी गोली

हाथ और कमर में लगी तीन गोलियां, अस्पताल में भर्ती कराकर हुआ फरार, एसएसपी ने किया निलंबित

झांसी/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
           झांसी में एक दरोगा ने घरेलू झगड़े के बाद पत्नी पर सर्विस रिवॉल्वर से एक के बाद एक तीन फायर कर दिए। पत्नी को दो गोलियां हाथ में लगीं और एक कमर में, घायल हालत में लेकर आरोपी दरोगा हॉस्पिटल पहुंचा, जहां इलाज चल रहा है। आरोपी चौकी इंचार्ज पत्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कराकर फरार हो गया। फ़िलहाल चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।
  झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा ने रविवार की रात पत्नी शालिनी को गम्भीर हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते दारोगा शशांक मिश्रा ने सरकारी सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को तीन गोलियां मारी। बंगरा कस्बे में किराए के मकान में रह रहे दरोगा की सास का कहना है कि दामाद लड़की को काफी परेशान करता था। पांच दिन पहले ही मायके से लेकर बंगरा लाया था। एसएसपी राजेश एस. के अनुसार चौकी इंचार्ज ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। फिलहाल इलाज के बाद पत्नी खतरे से बाहर है। आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है। आगे की कार्यवाही परिवारिजनों की तहरीर के आधार पर की जाएगी।        2016 बैच के दरोगा शशांक मिश्रा की शादी शालिनी से हुई थी। शशांक के पिता झांसी में सिपाही के पद पर तैनात थे। पिता की मौत के बाद शशांक की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से झांसी में ही दरोगा के पद पर हुई। पिछले छह महीने से पति-पत्नी के बीच लगातार घरेलू विवाद हो रहा था। बीती रात किसी बात को लेकर दरोगा शशांक और शालिनी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान ही शशांक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर उठाई और पत्नी शालिनी के हाथ में दो गोली मार दी इसके बाद भी वह रुका नहीं और शालिनी को एक गोली कमर में मार दी। आरोपी दरोगा मूल रूप से बांदा का निवासी है। झांसी में ही सिपाही पिता गया प्रसाद मिश्र की मौत के बाद शशांक की नौकरी मृतक आश्रित कोटे से लगी थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है आरोपी दरोगा की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This