23.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

मालिक को बचाने के लिए सांप से भिड़े शेरू और कोको, प्राण भी कर दिया न्योछावर

मालिक को बचाने के लिए सांप से भिड़े शेरू और कोको, प्राण भी कर दिया न्योछावर

भदोही।
तहलका 24×7
             पालतू कुत्तों ने एक बार फिर वफादारी की मिसाल पेश की है। औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर में सांप से अपने मालिक को बचाने के लिए पालतू कुत्तों शेरू और कोको ने अपनी जान दे दी। लेकिन जान देने से पहले सांप को भी मार डाला। शेरू और कोको की वफादारी पर न सिर्फ मालिक का परिवार गमगीन और हैरान हैं बल्कि इलाके के लोग भी तारीफें कर रहे हैं।

औराई क्षेत्र के मशहूर डॉ राजन का घोसिया के पास हाइवे के दक्षिण जयरामपुर में आवास है। देर रात करीब 12 बजे मुख्य गेट से जहरीला सांप घर में घुसने लगा तो दोनों ही कुत्‍ते अलर्ट हो गए। शेरू और कोको ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्तों की भौंक सुनकर चौकीदार ने गौर किया तो उसके होश उड़ गए। दोनों ही कुत्ते भौंकते हुए सांप को भगाना चाहते थे लेकिन सांप अंदर चला आ रहा था। सांप के नहीं मानने पर दोनों कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। करीब घंटे भर से अधिक समय तक चली लड़ाई के बाद सांप को दो हिस्सों में काटकर मार डाला।

इस दौरान सांप ने भी कई बार कुत्तों को डंस लिया था। जहर के असर से कुछ देर बाद दोनों कुत्‍तों ने भी दम तोड़ दिया। वफादार कुत्तों की इस कुर्बानी पर परिवार के लोग भी खूब रोए। जिसको भी यह वफादारी की दास्‍तान पता चली सभी कभी काल बने टुकड़ों में बंटे नाग को देख रहे थे तो कभी बेजान पड़े दोनों कुत्‍तों को देखकर भावुक हो रहे थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37079235
Total Visitors
335
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This