18.1 C
Delhi
Sunday, February 1, 2026

मासूम संग दुष्कर्म और जीभ काटने के दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट के फैसले पर गांव में जले दीये

मासूम संग दुष्कर्म और जीभ काटने के दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट के फैसले पर गांव में जले दीये                       

बांदा।
तहलका 24×7 
              जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता के मामले में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दोषी अमित वर्मा को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल है। गांव में एक ओर जहां सन्नाटा और तनावपूर्ण खामोशी पसरी रही, वहीं दूसरी ओर न्याय की जीत पर कुछ घरों में दीये जलाकर खुशी मनाई गई।
हृदयविदारक घटना 25 जुलाई की है, जहां अमित वर्मा ने पड़ोस में खेल रही मासूम बच्ची को पान मसाला मंगाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की हदें पार करते हुए आरोपी ने बच्ची का हाथ तोड़ दिया और उसकी जीभ काटकर नाली में फेंक दिया था। जब परिजन बच्ची को ढूंढते हुए आरोपी के घर पहुंचे, तो वह दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने 12 नवंबर को आरोप पत्र दाखिल किया, इसकी फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि उसे तब तक लटकाया जाए जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए।सजा के एलान के बाद गांव में ग्रामीण खुलकर बोलने से बचते दिखे, लेकिन दबी जुबान में हर कोई इस फैसले का स्वागत कर रहा है।
लोगों का मानना है कि ऐसे जघन्य अपराधियों के लिए यही एकमात्र सजा है, जिससे समाज में मिसाल कायम हो सके। कुछ परिवारों ने न्यायालय के फैसले के प्रति आभार जताते हुए अपने घरों के भीतर दीये जलाए। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे फैसले से अपराधियों की रुह कांप जाएगी और भविष्य में कोई ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत नहीं करेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छात्रों ने की पेंटिंग पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7                 पिंडरा...

More Articles Like This