25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

मुलायम परिवार की पूर्व बहू मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन

मुलायम परिवार की पूर्व बहू मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन

# फर्रुखाबाद में जीत चुकी हैं जिला पंचायत सदस्य चुनाव

फर्रुखाबाद।
तहलका 24×7
              सपा से बगावत कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरीं मोनिका यादव को भाजपा ने अपना समर्थन दे दिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे बदायूं के सांसद रहे धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। मोनिका पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री हैं और मोहम्मदाबाद के वार्ड नंबर एक से सपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीती थीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहीं मोनिका यादव ने 11 जून को पत्र देकर पार्टी से समर्थन मांगा था। वह सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुकी हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से पार्टी ने मोनिका को समर्थन दे दिया है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मोनिका हर हाल मेंं अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी।
भाजपा भू-माफिया और दबंगों को सफल नहीं होने देगी। प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप गंगवार, दुग्ध संघ चेयरमैन सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, मोनिका यादव ने बताया कि उनके पास जिला पंचायत सदस्यों का पर्याप्त समर्थन है। वह अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी।

हालांकि, पिता नरेंद्र सिंह यादव के सपा में होने और उनके भाई सचिन यादव को गत सप्ताह सपा का अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने भाजपा नेतृत्व, संगठन, सांसद व विधायक सहित जिले के सभी पदाधिकारियों को समर्थन के लिए धन्यवाद देने एवं सपा छोड़ने के संबंध में पत्र भी जारी किया। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36795710
Total Visitors
549
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This