25.6 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

मृतक का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से निकाले दो लाख रुपये, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

मृतक का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते से निकाले दो लाख रुपये, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                 एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके खाते से दो लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई एसपी के आदेश पर की है।
लंभुआ क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के अनुसार गत 30 अप्रैल को उनके पिता देवेंद्र कुमार सिंह का निधन हो गया था। निधन से पहले उन्होंने न तो किसी से कर्जा लिया था और न ही किसी को अपनी चेक बुक दी थी। दाह संस्कार के बाद खाते के संचालन पर रोक लगाने के लिए जब मनोज बैंक पहुंचे तो पता लगा कि गत पांच मई को रमेश कुमार चौरसिया नामक व्यक्ति ने चेक के माध्यम से दो लाख रुपये खाते से निकाल लिए हैं। बैंक कर्मी ने जब चेक को निकालकर दिखाया तो पता चला कि मनोज सिंह के बड़े भाई अजय कुमार सिंह ने उस पर फर्जी हस्ताक्षर बनाए थे। आरोप है कि बैंक कर्मी की मिलीभगत से खाते से यह धनराशि निकाली गई। मनोज ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया, पर केस नहीं दर्ज किया गया। मनोज ने एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से फरियाद की। एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने अजय कुमार सिंह, रमेश चौरसिया तथा बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090127
Total Visitors
395
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This