26.1 C
Delhi
Friday, June 28, 2024

मेन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत 

मेन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत 

# टेंट उखाड़ते समय पाइप तार से छू जाने पर हुआ हादसा

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             रावतपुर रामनगर गांव में टेंट उखाड़ते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजरे ग्यारह हजार वोल्ट के मेन तार में छू जाने से उसकी चपेट में आए मजदूर की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कृष्णापुर गांव निवासी रंजीत निषाद (18) पुत्र तहसीलदार एक टेंट हाउस पर मजदूरी करता है। गुरुवार को रावतपुर गांव के दुर्गा माता मंदिर पर भंडारा का आयोजन हुआ था। जिसमें उसने टेंट खड़ा किया था। शुक्रवार को वह टेंट उखाड़ रहा था। ऊपर से गये हाईटेंशन तार को देख नहीं पाया और लोहे की पाइप ऊपर उठाते ही तार से टच कर गया। करेंट लगते ही वह झुलस कर नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ट्विन टॉवर सरीखे प्रदेश के हर जिले में हैं हजारों अवैध भवन 

ट्विन टॉवर सरीखे प्रदेश के हर जिले में हैं हजारों अवैध भवन  # उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में होटल...

More Articles Like This