33.1 C
Delhi
Sunday, October 5, 2025

युवती संग दुराचार का असफल प्रयास

युवती संग दुराचार का असफल प्रयास

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर के बरामदे में सो रही युवती संग गांव के ही एक युवक द्वारा दुराचार के प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। पीड़िता की मां ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी युवती की माता का आरोप है कि बेटी घर के बरामदे में सो रही थी। शनिवार की आधी रात को गांव का ही युवक दबे कदमों से उसके बिस्तर पर पहुंचा जो मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास करने लगा। उसके चंगुल से किसी प्रकार से बचकर युवती ने शोर मचा दिया।
मौके पर परिजनों के पहुंचने तक आरोपित फरार हो गया।थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

फोरलेन पर 6 टुकड़ों में मिला व्यवसायी का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप दरभंगा। तहलका 24x7        ...

More Articles Like This